Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

जयपुर वीरता और सेवा का संगम: गौ-माता की सुरक्षा में बजरंग सेना का ‘मिशन’, इतिहास रचने की ओर अग्रसर

जयपुर। झोटवाड़ा में गौ प्राथमिक उपचार केंद्र का शुभारंभ, अब सड़क पर तड़पेगी नहीं कोई गौमाता
जयपुर, राजस्थान। गौमाता की रक्षा का संकल्प लेकर निकली बजरंग सेना ने धर्म और मानवता की मिसाल कायम कर दी। झोटवाड़ा तहसील के लालचंदपुरा ग्राम में “बजरंग सेना गौ प्राथमिक उपचार केंद्र” का शुभारंभ होते ही हजारों बेसहारा गौमाताओं की आंखों में बसी उम्मीदें सच हो गईं।

आज से बजरंग सेना गौ चिकित्सा सेवा प्रारंभ हो चुकी है। यह गौशाला सह प्राथमिक उपचार केंद्र सिर्फ ईंट-पत्थर का भवन नहीं, बल्कि घायल गौमाताओं के लिए संजीवनी धाम है। इस पुण्य कार्य को धरातल पर लाने का श्रेय बजरंग सेना गौ रक्षा दल के जिला अध्यक्ष पश्चिम जयपुर श्री रोहित वैष्णव और जिला उपाध्यक्ष जिला जयपुर श्री सोनू शर्मा को जाता है। सच्चाई यह है कि जिला अध्यक्ष रोहित वैष्णव और उनकी कर्मठ टीम पिछले कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से गौसेवा में जुटी है। सड़क पर घायल पड़ी गौमाता को गोद में उठाना, दुर्घटनाग्रस्त गौ का खून रोकना, लू-लंगड़ी गौ को कंधे पर ढोना… ये सब इनके लिए रोज का धर्म बन चुका था। अब बजरंग सेना के सहयोग से इनके इसी जज्बे को स्थायी रूप मिल गया है। लालचंदपुरा में प्राथमिक उपचार केंद्र खुलने से अब उपचार में एक पल की देरी नहीं होगी।

इस केंद्र की सबसे बड़ी विशेषता: दुर्घटनाग्रस्त और असहाय गौमाता को यहां लाते ही विशेषज्ञों द्वारा तुरंत प्राथमिक उपचार दिया जाएगा। पट्टी, दवा, ड्रेसिंग से लेकर जरूरी इंजेक्शन तक सब कुछ यहीं होगा। जब गौमाता स्वस्थ होकर अपने पैरों पर खड़ी हो जाएगी, तब उसे नजदीकी गौशाला में सम्मानपूर्वक छोड़ दिया जाएगा। अब कोई गौमाता तड़प-तड़प कर दम नहीं तोड़ेगी, कोई गौ माँ दर्द से कराहते हुए सड़क पर अंतिम सांस नहीं लेगी।इस ऐतिहासिक यज्ञ में बजरंग सेना गौरक्षा दल की गौ सेवा टीम का पूर्ण सहयोग रहा। इस पुण्य अवसर पर बजरंग सेना के संस्थापक पं. अशोक शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव विजय शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष राजेश शर्मा साक्षी बने। गौ रक्षा दल की टीम ने पुष्पमाला और गौमाता के आशीर्वाद स्वरूप गोबर-गोमूत्र का तिलक लगाकर तीनों वरिष्ठ पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया।पं. अशोक शर्मा ने भावुक होते हुए कहा – “गौमाता के आंसू धरती पर गिरें, इससे पहले बजरंग सेना का हाथ आगे बढ़ेगा। आज हमने वादा किया है कि।यह बजरंग सेना गौ चिकित्सा केंद्र सिर्फ उपचार स्थल नहीं, गौमाता का दूसरा मंदिर है।बजरंग सेना ने एलान कर दिया – अब गौसेवा में कोई कमी नहीं होगी, कोई बहाना नहीं चलेगा। हर घायल गौ को जीवनदान मिलेगा, हर असहाय माँ को सहारा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!