Uncategorized

पीएम मोदी के संबोधन के साथ होगा भव्य आयोजन, सेवा ज्योति यात्रा बनेगी सेवा समर्पण और राष्ट्र संकल्प की पहचान

 

नानालाल आचार्य
इंडिया जागरण टुडे

उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 7 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रातः 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को लाइव संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम भाजपा शहर एवं देहात जिला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा शहर जिला एवं 12 मंडलों तथा विभिन्न मोर्चों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा व्यवस्थाओं तथा अधिकाधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. सीमा चंपावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्ष एवं प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष सहित कुल 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा ज्योति यात्रा आयोजित हो रही है।


उन्होंने बताया कि यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा समर्पण और राष्ट्र के प्रति निष्ठा के लिए आभार व्यक्त करने के साथ ही विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी। सेवा ज्योति यात्रा सेवा समर्पण निष्ठा और राष्ट्र संकल्प की पहचान बनेगी तथा इसके माध्यम से कार्यकर्ता और आमजन विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेंगे। कार्यक्रम के अंत में भव्य मशाल जुलूस निकाला जाएगा जो श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा सूरजपोल तक जाएगा। मशाल जुलूस राष्ट्रसेवा विकास और विकसित भारत के संकल्प का प्रतीक होगा। बैठक में शहर विधायक ताराचंद जैन, जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, महामंत्री देवीलाल सालवी, कार्यक्रम संयोजक जगदीश सुथार एवं सहसंयोजक मांगू सिंह रावत उपस्थित रहे। इसके साथ ही उपाध्यक्ष देवनारायण धाभाई,, करण सिंह शक्तावत, किरण तातेड़ जिला मंत्री तुषार मेहता, खुशबू मालवीय, डॉ सीमा चंपावत, अशोक नागदा, सिद्धार्थ शर्मा, गोपाल सालवी, सुनील दवे, गिरीश शर्मा, राजेंद्र परिहार, जिज्ञासा भारद्वाज,, दीपक कुमावत, मंडल अध्यक्ष विजय आहुजा, रुचिका चौधर, कमलेश शर्मा, मोहन मीणा, मुकेश जोशी, रंजीत दिगपाल, कन्हैया वैष्णव, अमृतलाल मेनारिया एवं महिला मोर्चा से कविता जोशी पिंटू साहू सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी मंडलों एवं मोर्चों को कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपते हुए 7 अक्टूबर के आयोजन को ऐतिहासिक एवं जनभागीदारी वाला कार्यक्रम बनाने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!