Uncategorized

अचार्य शैलेश पांडे ने अपने जन्मदिन पर भरत भूषण तिवारी को दी श्रद्धांजलि

शिवपूजन पांडेय। इंडिया जागरण टुडे

भायंदर। बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में पिछले दिनों पुलिस एनकाउंटर में जिस तरह से आत्म समर्पण के बाद भी भरत भूषण तिवारी की पुलिस द्वारा निर्मम रूप गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई, उससे व्यथित होकर संकल्प राष्ट्र सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष तथा श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास अयोध्या धाम के राष्ट्रीय प्रवक्ता अचार्य शैलेश पांडे ने आज अपना जन्मदिन न मनाकर भायंदर पूर्व स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय भारत माता मंदिर सेवाश्रम में शहीद भरत भूषण तिवारी की श्रद्धांजलि और शोक सभा का आयोजन किया। उपस्थित लोगों ने भरत भूषण तिवारी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा मौन व्रत रखकर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में अचार्य शैलेश पांडे,शिक्षण समिति सभापति स्नेहा शैलेश पांडे, परिवहन समिति सभापति एड. राजकुमार मिश्रा, भाजपा जिला महामंत्री बृजेश तिवारी,पतंजलि योग समिति ठाणे जिला प्रमुख योग गुरु संतोष खटावकर, जिला सचिव मुकेश जांगिड़, फूलकुमार झा जिला सचिव, समाजसेवक एल आर पांडे, समाजसेवी मैना पांडे ,जितेंद्र प्रताप सिंह मंडल उपाध्यक्ष विश्वनाथ तिवारी जिला सचिव,बी एस पाठक, संदीप दुबे, संजय दुबे, देवेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, संदीप शर्मा, नितीन ओझा,विशाल रजक आदि का समावेश रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!