Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

डॉ. मंजू लोढ़ा ने परिवार के साथ झूला झुलाकर मनाया भगवान महावीर का जन्म वाचन

 

मुंबई। जैन धर्म के परम आराध्य भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक का पावन प्रसंग लोढ़ा कास्टेरिया में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चतुरविध संघ की उपस्थिति में प्रभु महावीर के जन्म वाचन का भव्य एवं धार्मिक आयोजन हुआ।जन्म वाचन के दौरान पूरा वातावरण भगवान महावीर के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से प्रभु के जन्मोत्सव का आनंद लिया और भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य, संयम एवं करुणा के संदेश को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस पावन अवसर पर डॉ. मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा अपने पूरे परिवार के साथ उपस्थित रहीं। उन्होंने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ प्रभु महावीर को झूला झुलाकर जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। परिवार के सदस्यों ने भी धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
आयोजन के दौरान जैन समाज के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भगवान महावीर के जन्म वाचन के साथ धार्मिक वातावरण भक्तिमय हो गया और सभी ने प्रभु के चरणों में सुख, शांति, समृद्धि तथा विश्व में अहिंसा और सद्भाव की कामना की।
लोढ़ा कास्टेरिया में आयोजित यह जन्म वाचन समारोह धर्म, संस्कार और पारिवारिक एकता का सुंदर संदेश देते हुए श्रद्धालुओं के लिए यादगार बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!