Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

 

जौनपुर । जनपद के खुटहन क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी खुटहन के अध्यक्ष विपिन शर्मा के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र पिलकिछा पर शनिवार को धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की‌। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, चौबीस घंटे में मात्र पांच,छः: घंटे बिजली सप्लाई हो रही है, बार बार ट्रिपिंग और वो वोल्टेज के कारण किसानों की धान के फसल की रोपाई बाधित हो गयी है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने प्रदेश सरकार को नाकाम और विफल करार देते हुए कहा कि तथाकथित डबल इंजन की सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है, बिजली कटौती की समस्या का समाधान सरकार के पास नहीं है। कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली व्यवस्था में अविलंब सुधार नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन खड़ा करेगी।ब्लाक कांग्रेस कमेटी खुटहन के अध्यक्ष विपिन शर्मा ने बीस घंटे बिजली दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार की नाकामियो की पोल खुल चुकी है। धरना प्रदर्शन के अंत में अधिषाशी अभियंता को संबोधित मांग पत्र एसएसओ सूरज यादव को सौंपा।इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव परवेज अहमद, यूथ कांग्रेस शाहगंज के विधानसभा अध्यक्ष रत्नेश यादव, महेन्द्र गौतम, विजय उपाध्याय,सैयद रुमान हैदर, बाढू बिंद, साजिद अली, श्याम बहादुर यादव, गौरव यादव छोटू,शैलेन्द्र यादव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!