Uncategorized

वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश तिवारी मुंबई प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष निर्वाचित

 

मुंबई। चुनाव लड़ने के लोकतांत्रिक अधिकार को लेकर मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटानेवाले तथा विजय प्राप्त करने वाले दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश तिवारी ने मुंबई प्रेस क्लब का चुनाव सेव प्रेस क्लब पैनल से कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा। उन्होंने 487 मत प्राप्त कर पीटीआई के शशांक पराडे को पराजित किया। उन्हें 56.5% मत प्राप्त हुए। अयोध्या की मिट्टी से मुंबई की तेज तर्रार पत्रकारिता तक का सफर करने वाले ओमप्रकाश तिवारी बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। मुंबई प्रेस क्लब से करीब 28 वर्षों से उनका जुड़ाव है और करीब 16 साल तक इसकी मैनेजिंग कमेटी का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने उस मैनेजिंग कमेटी में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाई हैं, जिसमें प्रतीक्षा नगर में 230 पत्रकारों को वन BHK और टू BHK के घर सस्ती दरों पर दिलवाना शामिल है।
ओमप्रकाश तिवारी उस मैनेजिंग कमेटी का हिस्सा रहे हैं, जिसने ‘रेड इंक अवार्ड’ जैसी प्रॉपर्टी खड़ी की, जिसमें कुलदीप नैयर, विनोद दुआ, मार्क टली और मृणाल पांडे जैसी शख्सियतों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया। उनके इस अवार्ड समारोह ने प्रेसक्लब को एक अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई। श्री तिवारी उस मैनेजिंग कमेटी का हिस्सा रहे ,जिसने अपने एक पत्रकार साथी जे. डे. की हत्या होने के बाद उनकी स्मृति में हिरानंदानी पवई के एक प्रमुख चौराहे का नामकरण करवाया। साथ ही वे उस मैनेजिंग कमेटी का हिस्सा रहे जो अपनी हर बैठक में अपने जरूरतमंद साथियों के लिए अपना खजाना खोल देती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!