सेंटवेव ऑर्गेनाइजेशन का स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम ।

सुनितात्रिपाठी’अजय इंडिया जागरण टुडे न्यूज संवाद
सेंटवेव ऑर्गेनाइजेशन और सी केबिरला हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर आशीष ऐरन कंसलटेंट वैस्कुलर सर्जरी ने पैरों के दर्द ,सूजन आदि के कारण, लक्षण और उपचार के बारे में जानकारी दी। साथ ही वेरीकोज वेन्स के बारे में भी विस्तार से बताया। साथ ही डॉक्टर आशीष अग्रवाल डायरेक्टर फिजियोथैरेपी ने रोबोटिक फिजियोथेरेपी के बारे में समझाया ।संस्था के डायरेक्टर शिवाली गुप्ता ने बताया कि लोग छोटी-छोटी परेशानियों को अनदेखा कर देते हैं और फिर वह समस्या कई बार लाइलाज बीमारी का रूप ले लेती है ।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आर जे रविंद्र उपस्थित रहे।
आशीष शर्मा ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम लोगों में जागरूकता लाते हैं ताकि लोग समय पर अपनी बीमारी का इलाज कर सके। संस्था के उपाध्यक्ष कमलनयन खंडेलवाल और सचिव श्याम मोहन व्यास ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।




