Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट जौनपुर इकाई की मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न

 

जौनपुर । साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट जौनपुर इकाई की शानदार और यादगार काव्य गोष्ठी बुधवार 5 अगस्त 2026 को आनलाइन गूगलमीट पर संपन्न हुई।गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एस बी उपाध्याय ने की तथा दिल्ली से पंकज तिवारी के जीवंत और कुशल संचालन मे काव्य की अविरल धारा प्रवाहित हुई। सावनी फुहार की कजरी,गजल, कविता,गीत तथा भक्ति पूर्ण रचना से पटल राम मय हो गया।हर्ष का विषय रहा कि डॉक्टर शिवनाथ सिंह संस्थापक अध्यक्ष रायबरेली मंच, वाराणसी इकाई के अध्यक्ष प्रांजल श्रीवास्तव, मुंबई से कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप,गज़लकार रामजीत मिश्र,बहन नंदा कोकाटे,जौनपुर इकाई अध्यक्ष डॉ सीमा सिंह,राजेश कुमार पांडे,बीनू विभू,सारिका तथा युवा छात्र एवं गीतकार प्रवीण कुमार प्रेमी का जुड़ना स्वागत योग्य और प्रसंसनीय रहा। अंत में अध्यक्षीय उद्बोधन पश्चात सचिव सत्यभामा सिंह ने उपस्थित सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!