Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

कलेक्ट्री परिसर में स्थित रेवेन्यू बार रूम में वाटर कूलर और एल. ई. डी. टी. वी. का किया लोकार्पण

 

भीलवाडा। जिला कलेक्ट्री परिसर में जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, पुलिस अधीक्षक सागर राणा, एडिशनल एस. पी. पारस जैन, एम. जे. एफ. डॉ. निशांत जैन, जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ ने कलेक्ट्री परिसर में स्थित रेवेन्यू बार रूम में वाटर कूलर व एल. ई. डी. टी. वी. का फीता काटकर लोकार्पण किया। अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ ने बताया कि वाटर कूलर लाइन्स क्लब के निर्वाचित प्रांतपाल डॉ निशांत जैन, अध्यक्ष अधिवक्ता पवन पवार, भामाशाह लायन जे,के, बागडोडिया, ललित सांखला, मंजू पोखरणा ने व एल. ई. डी. टी. वी एडवोकेट अटल बिहारी वैष्णव ने कलेक्ट्री परिसर स्थित रेवेन्यू बार रूम में भेंट की| उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम अतिथियों का माला पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया गया तत्पश्चात प्याऊ, वाटर कूलर, व एल. ई. डी. टी. वी. का लोकार्पण विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया गया।

वाटर कूलर लगने से कलेक्ट्री परिसर में कार्य करने वाले अधिवक्ता, कर्मचारी व आमजन शीतल पेयजल का उपयोग कर सकेंगे| इस अवसर पर उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, रेवेन्यू महासचिव मनोहर लाल बुनकर, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सह सचिव आदित्यसिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली, मनोनीत सदस्य पंकज पंचोली, राघवेन्द्रनाथ व्यास, ओमप्रकाश तेली, वंदना आमेटा, पीरू सिंह गौड़, आनंद शर्मा, रेवेन्यू सलाहकार समिति रणवीर सिंह राणावत, मांगीलाल सेन, सुरेशचंद्र सुवालका, जगदीशचंद्र दाधीच, भेरूलाल वैष्णव, रणवीर सिंह दौलतगढ़, ज्योति जागेटिया, अटलबिहारी वैष्णव, सूर्यप्रकाश सरगरा सहित जिला अभिभाषक संस्था की विभिन्न समितियों के पदाधिकारीगण व कई अधिवक्तागण मौजूद रहे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!