Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

नागवासुकी मंदिर में गंदगी देख समाजसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

 

श्रावण मास में सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान ने किया श्रमदान, मंदिरों की नियमित सफाई की मांग

प्रयागराज, 9 अगस्त। श्रावण मास के पावन अवसर पर सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान, अरैल नैनी की ओर से दारागंज स्थित प्रसिद्ध नागवासुकी मंदिर परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी मनीष पांडेय के नेतृत्व में समाजसेवियों ने मंदिर परिसर में श्रमदान कर कूड़ा-कचरा हटाया और श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

मनीष पांडेय ने कहा कि आस्था के पवित्र स्थल पर गंदगी का अंबार देखकर मन दुखी होता है। मंदिर परिसर को स्वच्छ रखना केवल प्रशासन ही नहीं, बल्कि प्रत्येक श्रद्धालु और नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से मंदिर परिसर में कूड़ा नहीं डालने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।वरिष्ठ समाजसेविका सुनीता सोम मिश्रा ने मंदिर परिसर की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई के लिए क्षेत्रीय पार्षद, नगर निगम और मंदिर प्रशासन को गंभीरता से जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए आस्था के प्रमुख केंद्रों पर विशेष स्वच्छता व्यवस्था जरूरी है।इस अवसर पर कुंवर जी तिवारी, सुनील मिश्रा, धीरज यादव, सहदेव चौरसिया, ऋषि दीक्षित, नवनीत मिश्रा, विकास मिश्रा, इंदु प्रकाश सिंह, शशिकांत पांडेय, नीरज पांडेय, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, धीरज राजवानी, सक्षम, शिवम चौरसिया एवं तुलसी तिवारी सहित अनेक समाजसेवी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!