Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

सभागृह नेता रवि व्यास की मुख्यमंत्री से अपील,सड़कों के लिए 500 करोड़ का कर्ज तत्काल रिलीज करे नगर विकास विभाग

 

भायंदर। मीरा भायंदर शहर में खराब सड़कों के चलते नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए, सभागृह नेता एडवोकेट रवि व्यास ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर, नगर विकास विभाग को मीरा भायंदर की खस्ताहाल सड़कों के निर्माण के लिए मीरा भायंदर महानगरपालिका को 500 करोड़ रुपए का कर्ज तत्काल रिलीज़ करने का निर्देश देने की अपील की है। एड व्यास ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे इस विषय को अपने स्तर से निर्देशित कर समाधान निकाले ताकि इस पर हो रही राजनीति और मतभेद समाप्त हो सके।मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में रवि व्यास ने कहा है कि बढ़ते वाहनों और खराब सड़कों के चलते शहर के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में खराब सड़कों की मरम्मत और निर्माण के लिए महानगरपालिका को तत्काल 500 करोड़ रुपए मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर विकास विभाग द्वारा भुगतान में हो रही देरी के चलते सड़कों का निर्माण कार्य रुका हुआ है और राजनीतिक मतभेद का भी निर्माण हो रहा है। रवि व्यास ने इशारे में 500 करोड़ के कर्ज को लेकर विधायक नरेंद्र मेहता और प्रताप सरनाईक के बीच चल रहे राजनीतिक मतभेद और आरोप प्रत्यारोप का जिक्र किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध किया है कि वे तत्काल कर्ज रिलीज करने के लिए नगर विकास विभाग को निर्देशित करें ताकि महानगरपालिका शहर के लोगों की अपेक्षाओं को पूरा कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!