Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

हिमालय परिवार का वन विहार व पर्यावरण रैली संपन्न

 

नानालाल आचार्य
इंडिया जागरण टुडे

उदयपुर। हिमालय परिवार जिला इकाई उदयपुर का वन विहार व पर्यावरण रैली का आयोजन रविवार को लालपुरा बुढेल में आयोजित किया गया। जहां रैली निकाल वृक्षारोपण किया गया ।
परिवार के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार माली ने बताया कि हिमालय परिवार के सदस्य रविवार प्रातः 2 बस वह आठ कारों द्वारा मेनारिया गेस्ट हाउस से रवाना हुए सदस्यों ने पहले झामेश्वर महादेव जी वह जगत माता के दर्शन कर बूढ़ेल स्थित गुरुकुल कॉलेज परिसर पहुंचे।
संयोजक अम्बालाल मेनारिया ने बताया हिमालय परिवार के प्रदेश महामंत्री अरविंद जारौली एवं गुरुकुल कॉलेज के संस्थापक व परिवार के जिला सरक्षक दिनेश माली के नेतृत्व में पर्यावरण रैली निकाल जन जागरण करते हुए एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही 101 फलदार व अन्य पेड़ लगाए गए। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अरविंद जारौली ने कहा पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ प्लास्टिक का उपयोग कम कर पर्यावरण को रक्षित करें धरती हमारी मां है और पेड़ उसके गहने हैं धरती मां को नग्न मत करो। इसे हरा भरा रहने दो पेड़ बचेंगे तो हम बचेंगे। पेड़ हैं तो जीवन है। अतः हमें संकल्प लेना चाहिए जीवन में पांच पेड़ अवश्य लगा कर उन्हें सिंचित करें। प्लास्टिक का उपयोग कम करें। बच्चों को पेड़ों से दोस्ती काराए। मोबाइल से दूरी व मिट्टी से दोस्ती कराए। जिला संरक्षक दिनेश माली ने कहा कि हमने तरक्की के नाम पर जंगल काटे नदिया गन्दी की प्लास्टिक से धरती को भरा है। इसी कारण तापमान 50 डिग्री, पानी की किल्लत बीमारियां जैसी अनेक पीड़ाएं आज मानव समाज भोग रहा है। अतः हम मिलकर अधिक से अधिक पेड़ लगाए।

इस अवसर पर यशवंत मेनारिया, शैलेंद्र जोशी, रामचंद्र शर्मा, प्रकाश मेनारिया, शोभा लाल मेनारिया, भेरूलाल मेनारिया, गिरीश जोशी, नरेश सोनी, विनोद चौबीसा देवेंद्र छाजेड़, महावीर जैन, हेमलता जारौली, चन्दा जैन, रंजना जोशी, गंगादेवी माली, विजया गोयल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!