Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

दिल्ली की कथाकार पुनीता सिंह कल्प मंजूषा प्रशस्तिपत्रम से सम्मानित।

 

सुरों के संत डॉ लालमणि मिश्र को कल्प कथा मंजूषा मंच पर किया गया नमन

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी श्रीमती ज्योति राघव सिंह ने बताया कि कल्प कथा मंजूषा कार्यक्रम का अंक सुरों के संत डॉ लालमणि मिश्र की विलक्षण मेधा और संगीत के समर्पण को समर्पित रहा।

बसंत विहार दिल्ली के विद्वान साहित्यकार अतुल कुमार खरे के कुशल संचालन में कल्पकथा साहित्य संस्था के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के समीक्षा एवं समालोचना के विशेष प्रारूप के आयोजन में श्रीमती पुनीता सिंह को सामाजिक चेतना जागृत करती कहानियों के लिए कल्प मंजूषा प्रशस्तिपत्रम से सम्मानित किया गया।

दिल्ली से जुड़ीं समीक्षक हिन्दी आचार्य श्रीमती एकता सिंह जी, एवं हैदराबाद तेलंगाना से जुड़े समालोचक चंद्र प्रकाश गुप्ता चंद्र बुंदेला जी की विशिष्ट भूमिकाओं से सजे कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् स्मरणोत्सव १५०वें वर्ष में अमर बलिदानियों के सम्मान में वन्दे मातरम् का गायन किया गया तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों को आभार प्रकट करने बाद सर्वे भवन्तु सुखिन: श्लोक पाठ के साथ कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!