Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर डॉ आरए फाउंडेशन द्वारा 6 विभूतियों को अमृत जीवन सम्मान

 

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस (21 अगस्त) के अवसर पर डॉ.आर.ए.तिवारी फाउंडेशन (पंजीकृत) द्वारा स्थापित अमृत जीवन सम्मान 2026 छह समाज विभूतियों (75+) – डॉ सुधाकर मिश्रा (पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष एलिफिंस्टन कालेज, साहित्यकार,शोध निर्देशक), दाताप्रसाद(डी.पी.) त्रिपाठी (सी.ए.), मुरलीधर पाण्डेय (पत्रकार, साहित्यकार, पूर्व बैंकर), वैद्य श्री बी.बी.चौबे ‘रसिक’ (संस्थापक शैक्षणिक संस्थान),कवि, समाजसेवी), डॉ.सागर त्रिपाठी (समाजसेवी,कवि , गजलकार,भवन निर्माता) लालता प्रसाद विश्वकर्मा (समाजसेवी, राजनीतिक कार्यकर्ता) को दहिसर पूर्व , मुंबई -68 स्थित भारतीय सदविचार मंच सभागार में ट्रस्ट के संस्थापक, चेयरमैन डॉ राधेश्याम तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। सम्मानित हुई उपरोक्त इन सामाज विभूतियों को , अयोध्या में स्थापित भगवान श्री राम की प्रतिमूर्ति अभिनंदन पत्र, अंगवस्त्रम् , श्री मद्भागवत गीता पुस्तक,और उपहार भेंट किया गया । ट्रस्टी, मंत्री डॉ.शिवश्याम तिवारी , ट्रस्टी, कोषाध्यक्ष डॉ.संदीप तिवारी , ट्रस्ट सलाहकार शिक्षाविद् डॉ.हृदयनारायण मिश्रा , वरिष्ठ पत्रकार, आरटीआई विशेषज्ञ अनिल गलगली, वरिष्ठ पत्रकार,यश भारत के संपादक , अभय मिश्रा ने सम्मान मूर्तियों का स्वागत किया। स्वास्थ्य कारणों से डॉ सागर त्रिपाठी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाये।कार्यक्रम सारथी, समन्वय संकल्प के अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध पाण्डेय ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। ट्रस्ट शुभचिंतक पं.कमलाशंकर मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर समाजसेवी सुभाषचंद्र उपाध्याय, डॉ उमेशचन्द्र शुक्ला (हिंदी विभागाध्यक्ष,एम.डी, कालेज, साहित्यकार),श्री गौरीशंकर मित्तल जू.कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य पी.ए.द्विवेदी, समाजसेवी , शिव सेना नेता अशोक तिवारी, विनोद सिंह, डॉ.किशोर सिंह,टेक्नोक्रेट दिनेशचन्द्र उपाध्याय, समाजसेवी, डॉ.नूतन पाण्डेय,निशा तिवारी,वरिष्ठ शिक्षक, लेखक गिरिजाश़कर त्रिपाठी,पत्रकार राजेश विक्रांत, पत्रकार राजकिशोर तिवारी, एडवोकेट सत्यव्रत उपाध्याय, समाजसेवी, ब्रह्मदेव तिवारी , भारतीय सदविचार मंच के महामत्री नागेन्द्र मिश्रा और सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे। राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!