Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

उपभोक्ता कल्याण समिति ने न्यायालय में 250 लीटर ऑर्गेनिक छाछ का किया वितरण

 

भीलवाड़ा| मेवाड़ की वीरता, स्वाभिमान और अदम्य साहस के प्रतीक महाराणा प्रताप की ऐतिहासिक हल्दीघाटी विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने के पावन उपलक्ष में उपभोक्ता कल्याण समिति, राजस्थान द्वारा प्रदेशाध्यक्ष अशोक जैन, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार मारू के नेतृत्व में व जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ व वरिष्ठ अधिवक्ता राजेंद्र कचोलिया के आतिथ्य में सेशन कोर्ट परिसर में भीषण गर्मी के मद्देनजर अधिवक्ताओं, न्यायालय कार्मिकों एवं न्यायिक कार्य के लिये आने वाले मुवक्किलों को तकरीबन 250 लीटर शीतल मसाला ऑर्गेनिक छाछ का निःशुल्क वितरण किया गया|
प्रदेश महामंत्री मारू ने बताया कि न्यायालय परिसर में आर्गनिक छाछ वितरण कार्यक्रम की शुरुआत जिला एवं सेशन न्यायाधीश अभय जैन द्वारा की गई| उन्होंने कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है इस भीषण गर्मी में शीतल पेय ठंडी ऑर्गेनिक छाछ पिलाई गई| शीतल छाछ के सेवन से सभी के कंठ तर हो उठे। समिति द्वारा पूर्व में भी भीलवाड़ा में अलग अलग स्थानों पर अमाजन को छाछ पिलाई जा चुकी है। समिति के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज हेमराजानी ने बताया कि छाछ वितरण कार्यक्रम में संरक्षक हेमंत कोठारी, महिला प्रदेशाध्यक्ष संगीता अग्रवाल, राकेश सक्सेना, युवा प्रदेशाध्यक्ष अनिल कुमार पारीक, महिला युवा प्रदेशाध्यक्ष निशा कँवर गौड़, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सरगरा, राजकुमार पाटनी, वरिष्ठ अधिवक्ता गणपत सिंह राणावत, पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा, ओमप्रकाश तेली, आशीष अग्रवाल, एडवोकेट पीरू सिंह गौड़, एडवोकेट नवरत्न जैन, एडवोकेट नवरतन बुरड़ कय्यूम मोहम्मद सक्का, अनीता डीडवानिया, ममता शर्मा एवं मध्य जोन अग्रवाल महिला मंडल से रेणू, रितु व निशा अग्रवाल सहित समिति के कई पदाधिकारी एवं सदस्य व अधिवक्तागण मौजूद थे।

अशोक जैन
प्रदेशाध्यक्ष
उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!