Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

डी ए वी जयपुर ने U- 19 फुटबॉल में जीता गोल्ड

पत्रकार साबिर करेशी की रिपोर्ट

जयपुर, 22 अगस्त 2026: डी ए वी जयपुर ने फुटबॉल के रोमांचक फाइनल मुकाबले में कोटा को हराकर गोल्ड पर कब्जा किया, इसके पूर्व जामडोली के ग्राउण्ड पर आयोजित विभिन्न एथलेटिक प्रतिस्पर्धा में डीएवी जयपुर का दबदबा रहा ।
डी ए वी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, जयपुर में डीएवी राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026–27 का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। 21 एवं 22 अगस्त को आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में राजस्थान के 17 डीएवी विद्यालयों के 400 से ज्यादा खिलाड़ीयों अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्गों में भाग लिया। कार्यक्रम का समापन डीएवी गीत की मधुर प्रस्तुति द्वारा हुआ। समारोह के अंत में विद्यालय के प्राचार्य राजन गौतम ने खेल भावना, उत्कृष्टता एवं अनुशासन का संदेश देते हुए सभी का धन्यवाद प्रेषित किया।

Oplus_131072

खेल समन्वयक सुश्री ज्योति शर्मा ने , खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों का स्वागत किया। विद्यालय प्रबंधक सुश्री सरिता रंजन ने खिलाड़ियों को पूरे उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य श्री राजन गौतम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी प्रतिभागी विद्यालयों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों एवं आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
श्री सुधीर पचार, हेड ऑफ स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिता युवाओं में प्रतिभा, टीम भावना, दृढ़ता और खेल भावना को प्रोत्साहित करने का सशक्त मंच है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!