Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

राजेश पायलट किसान संगठन में बने राष्ट्रीय सचिव मोनू रावल ग्रामीण ने किया जोरदार स्वागत ।

समालखा (लोकेश झा)
राजेश पायलट किसान संगठन ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए नई नियुक्तियां की हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रामकेश दिवाकर द्वारा जारी नियुक्ति आदेश में हरियाणा निवासी मोनू रावल को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। संगठन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से किसानों की आवाज को मजबूती देने तथा संगठन के उद्देश्यों और हितों के अनुरूप सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा जताई। मोनू रावल की नियुक्ति पर किसान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। गांव छाजपुर व संगठन के कार्यकर्ताओं ने मोनू रावल का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। वहीं अपनी नियुक्ति पर मोनू रावल ने संगठन के सभी उच्च पदाधिकारियों का आभार जताया व पूरी मेहनत व ईमानदारी से संगठन की मजबूती से काम करने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबू राम कौशिक,सतपाल रावल,शुभम रावल, सोमपाल रावल, सुभाष गोयल, कर्मबीर जांगड़ा पूर्व सरपंच, जितेन्द्र रावल, संजय रावल, सुभाष शर्मा, रविन्द्र श्योराण, संजय गोस्वामी, सीता, काला, गोलू, कार्तिक, शितिज, चिराग, अंशुल ,अजय व संजय शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!