Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

निरंकारी इंग्लिश मीडियम संत समागम संपन्न,गुरमत पर चलकर युवा मन को स्थिर और जीवन को सुंदर बना सकते हैं

 

नानालाल आचार्य
इंडिया जागरण टुडे

उदयपुर। संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में रविवार को चित्रकूट नगर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में ज़ोन स्तरीय अंग्रेजी माध्यम संत समागम श्रद्धा, उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण के साथ आयोजित किया गया। समागम की अध्यक्षता मुंबई (महाराष्ट्र) से आए प्रचारक बहन वर्षा उसवाल ने की।
इस अवसर पर अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में बहन वर्षा उसवाल ने कहा कि जीवन की हर समस्या और हर प्रश्न का समाधान परमात्मा के पास है। उन्होंने ब्रह्मज्ञान के विश्वास के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जब मनुष्य को यह विश्वास हो जाता है कि परमात्मा हर पल उसके साथ है, तो जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करना सहज हो जाता है।
युवाओं और बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि निरंकार के एहसास में रहते हुए ही प्रत्येक मानव में परमात्मा का अंश देखा जा सकता है। उन्होंने फरमाया कि परमात्मा और भक्त के बीच कोई दूरी नहीं होती, बल्कि सच्चे प्रेम, विश्वास और भक्ति के माध्यम से उसका अनुभव किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि आज का युवा गुरमत पर चलकर अपने मन को स्थिर तथा जीवन को सुंदर बना सकता है। समागम में बच्चों एवं युवाओं ने अंग्रेजी भाषा के माध्यम से नाटक, गीत, कविताएं और प्रेरणादायी विचार प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया। उनकी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष रूप से आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाया।

भीलवाड़ा से आए संत ग्यारसी लाल ने सेवा, सत्संग और सिमरन से जुड़ने का संदेश देते हुए कहा कि सतगुरु की शिक्षाओं को केवल सुनना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने जीवन में अपनाना भी आवश्यक है। अंत में उदयपुर ब्रांच के मुखी संत जीत सिंह जी ने वर्तमान समय में अंग्रेजी भाषा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अंग्रेजी भाषा न केवल आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक है, बल्कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इस अवसर पर उदयपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बांकावास, बड़ी सादड़ी, साकरिया सहित जोनल क्षेत्र के आसपास के अनेक स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!