बिजली संकट के ख़िलाफ़ श्री तारा एनक्लेव वासी बिजली दफ्तर पर 31 अगस्त को करेंगे प्रदर्शन ।

समालखा । लोकेश झा। श्री तारा एनक्लेव कालोनी में पिछले 2 महीने से चल रहे बिजली संकट के खिलाफ कालोनी वासी 31 अगस्त को बिजली दफ्तर पर प्रदर्शन करके न यूएचबीवीएन के एसडीओ को मांग पत्र देंगे । समस्या जल्द हल न करने पर धरना लगाने की चेतावनी दी है । गौर तलब है कि कालोनी वासियों ने गत 27 अगस्त को एसडीओ नरेश कुमार को ज्ञापन देकर कालोनी में गली नम्बर 37 के सामने 200 केवी का ट्रांसफर लगाने की मांग की थी । जिस पर कोई कारवाई नहीं की गई । श्री तारा एनक्लेव सेवा समिति (आरडब्ल्यूए) ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की घोर उपेक्षा के कारण कालोनी वासी गम्भीर बिजली समस्या से जूझ रहे हैं । कालोनी में मकानों का निर्माण तेजी से हुआ है, लेकिन गली नम्बर 37 के सामने वर्तमान बिजली ट्रांसफार्मर मात्र 100 किलो वाट का लगा हुआ है जो कि बिजली के ओवर लोड के कारण रोजाना शाम को फुक जाता है, बिजली की तारें भी जल जाती है । नतीजन कालोनी की गली नम्बर 32 से लेकर पीछे रेलवे लाइन तक के एरिया में सैकड़ों कालोनी वासी रोजाना बिजली संकट से बुरी तरह परेशान रहते हैं ।बिजली समस्या के कारण इनवर्टर बैटरियां जवाब दे जाती हैं और पीने के पानी तक की समस्या खड़ी हो चुकी है । यहां रोजाना बिजली की कभी कम तो कभी तेज सप्लाई से फ्रिज,कूलर, एसी, लाईटें खराब हो रही हैं। लोग रात भर भीषण गर्मी और उमस में रहने को मजबूर हैं। कोई सुनवाई नहीं की जा रही ।
कालोनी वासियों ने आज इकट्ठे होकर बिजली अधिकारियों के विरुद्ध जम कर नारेबाजी की और 31 अगस्त को बिजली दफ्तर पर प्रदर्शन करके एसडीओ को ज्ञापन देने का फैसला किया ।समस्या जल्द हल न होने पर धरने की भी चेतावनी दी । इस मौके पर आरटीआई एक्टिविस्ट पीपी कपूर, श्री तारा एनक्लेव सेवा समिति के प्रधान सुभाष रमन,महासचिव जगबीर पंवार,जॉनी शर्मा, रामपाल चौहान,सुखबीर सिंह,अजीत कुमार,अश्वनी त्यागी,संदीप चौहान ,हर्ष तंवर,आकाश दीप,प्रदीप कौशिक आदि मौजूद थे ।




