Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय का प्रबुद्ध जनों ने किया स्वागत

 

जौनपुर । मड़ियाहूं तहसील के नवनियुक्त उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय का मंगलवार 1 सितंबर 2026 को क्षेत्र के विद्वत एवं शिक्षाविद् समाज ने अंगवस्त्रम भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।नवागत एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय करीब 17 वर्ष पूर्व मड़ियाहूं तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके व्यक्तित्व, प्रशासनिक दक्षता,कार्यशैली और दूरदर्शिता से क्षेत्र के लोग पूर्व से ही परिचित हैं।इस अवसर पर मड़ियाहूं पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एस. के. पाठक ने कहा कि “अजय कुमार उपाध्याय एक संवेदनशील, कर्मठ और दूरदर्शी प्रशासनिक अधिकारी हैं। मड़ियाहूं से उनका पुराना जुड़ाव रहा है। उनके अनुभव और कार्य कुशलता का लाभ निश्चित रूप से क्षेत्र की जनता को मिलेगा। उनका पुनः मड़ियाहूं आना सभी के लिए प्रसन्नता और गौरव का विषय है।इस अवसर पर जनता इंटर कॉलेज बरसठी के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश त्रिपाठी, दिनकर इंटर कॉलेज जमालापुर के पूर्व प्रधानाचार्य सूर्यभान सिंह, बेलवा इंटर कॉलेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाठक, प्रवक्ता सुभाष सिंह, बीएनबी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता महेंद्र यादव, प्रधानाचार्य संतोष दुबे, रामनगर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कक्कू सिंह सहित अनेक शिक्षाविद् एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।प्रबुद्ध समाज के लोगों ने कहा कि मड़ियाहूं तहसील में इतने दूरदर्शी, कर्मठ एवं विद्वान अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय का उपजिलाधिकारी के पद पर आसीन होना क्षेत्र और जनपद जौनपुर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने नवागत एसडीएम के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!