वार्ड 18 में वंदिता शर्मा (जांगिड़) के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, कार्यालय शुभारंभ पर गूंजे ‘वंदिता शर्मा जिंदाबाद’ के नारे
जयपुर। नगर निगम ग्रेटर के वार्ड नंबर 18 में कांग्रेस की पार्षद उम्मीदवार कूलवाल परिवार की बधू वंदिता शर्मा के नए चुनाव कार्यालय का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में जनसमूह की मौजूदगी में किया गया। कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं,सहित सर्वसमाज समर्थकों, वरिष्ठजनों एवं मातृशक्ति की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान पूरा पंडाल वंदिता शर्मा जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।इस अवसर पर वंदिता शर्मा ने कहा कि वह वरिष्ठजनों के बताए मार्ग और उनके पदचिह्नों पर चलते हुए वार्ड की जनता की सेवा करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि उनके लिए चुनाव केवल राजनीतिक पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि वार्डवासियों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का अवसर है। वंदिता शर्मा ने कहा कि वार्ड की जनता की समस्याओं के निवारण के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने उपस्थित लोगों से आशीर्वाद एवं समर्थन की अपील करते हुए कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठजनों के अलावा सर्वसमाज ने भी वंदिता शर्मा के समर्थन में एकजुट होकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, हरेंद्र सिंह जादौन सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि वंदिता शर्मा मिलनसार एवं जनसेवा की भावना रखने वाली प्रत्याशी हैं। उन्होंने वार्डवासियों से कांग्रेस उम्मीदवार वंदिता शर्मा के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाने का आह्वान किया।
कार्यालय शुभारंभ के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में मौजूद सर्वसमाज के लोगों ने वंदिता शर्मा को विजयी बनाने का संकल्प लिया। वहीं मातृशक्ति की उल्लेखनीय भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर समर्थकों ने एकजुट होकर वंदिता शर्मा के समर्थन में नारे लगाए। पूरे आयोजन में दिखाई दिया उत्साह और जनसमर्थन वंदिता शर्मा के चुनाव अभियान को मजबूती प्रदान करता नजर आया।




