Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

विधायक भड़ाना के प्रतिनिधि ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों से बात कर कराया समाधान

 

समालखा। लोकेश झा। विधायक मनमोहन भड़ाना के प्रतिनिधि विजय शेखर ने मंगलवार को जीटी रोड स्थित कोठी कार्यालय में सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और मौके पर ही कई समस्याओं के समाधान का प्रयास किया। बताया गया कि विधायक की कोठी कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं एवं कार्य लेकर पहुंचते हैं। कार्यालय में आने वाले लोगों का पहले जलपान करवाया जाता है, इसके बाद उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर समाधान करवाया जाता है। विजय शेखर ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करवाना प्राथमिकता है। लोगों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर यथासंभव मौके पर ही समाधान करवाने का प्रयास किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!