Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

कोविड काल में निःस्वार्थ सेवा देने वाले डॉ. विपिन रावत की स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक और कदम

शिव पूजन पांडेय। इंडिया जागरण टुडे

मुंबई | चेंबूर, प्रतिनिधि।
चेंबूर (पश्चिम) के तिलक नगर स्थित नाविका होम्योपैथिक फार्मेसी का रविवार को विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, शुभचिंतक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और डॉ. विपिन रावत एवं उनके पूरे परिवार को नई शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति अपनी सुरक्षित, सौम्य एवं प्रभावी उपचार प्रणाली के लिए जानी जाती है। इसमें रोग के मूल कारण का उपचार करते हुए शरीर की प्राकृतिक रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। यही कारण है कि आज बड़ी संख्या में लोग। होम्योपैथिक उपचार पर विश्वास जता रहे हैं। डॉ. विपिन रावत लंबे समय से जनसेवा से जुड़े हुए हैं। कोविड-19 महामारी के कठिन दौर में उन्होंने अनेक जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क परामर्श, दवाइयाँ एवं हर संभव सहयोग प्रदान किया। उनकी समाज सेवा की भावना और मानवीय संवेदनाओं की लोगों ने खुले दिल से सराहना की। आज भी वे समाज के हित में हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। इस अवसर पर अनिल बारी, डॉ. रमेश, अशोक, चंदन सहित अनेक गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक एवं समाज के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. विपिन रावत एवं उनके परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!