गौमाता को राज्यमाता घोषित करने की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। बजरंग सेना देवभूमि उत्तराखंड की ओर से गौमाता को राज्यमाता घोषित करने की मांग को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन के संस्थापक पंडित अशोक शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र यादव के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय धर्मरक्षा मंत्री दिनेश कश्यप के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में उत्तराखंड में मौजूद गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा गौमाता के संरक्षण के लिए गौ अभयारण्य स्थापित करने की मांग की गई। संगठन ने कहा कि गौ संरक्षण के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।
बजरंग सेना ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो संगठन की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान दिनेश कुमार राठौर, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, सुभाष चंद्र, जिला धर्मरक्षा प्रभारी, अनुज बंसल, जिला सदस्य, श्रीहर्ष, नगर कार्यालय प्रभारी, राहुल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, अमन कुमार, जिला शहर मंत्री युवा मोर्चा, कालूराम, जिला प्रचारक सहित बजरंग सेना के सदस्य मौजूद रहे।




