Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

श्री तारा एनक्लेव कालोनी में बाइक सवार टूंटी चोर गिरोह का ख़ौफ़, आरडब्ल्यूए व कालोनी वासियों ने पुलिस को शिकायत देकर कारवाई की मांग की ।

 

समालखा । लोकेश झा।

शहर की सबसे बड़ी आवासीय कालोनी श्री तारा एनक्लेव में पिछले एक सप्ताह से दिन दहाड़े नलके की टूंटिया चुराने वाला गिरोह सक्रिय है । कई घरों के बाहर नलकों पर लगी पीतल की टूंटिया व पानी के मीटर चुराने के इलावा निर्माणाधीन घरों के ताले तोड़ कर मिस्त्रियों के औज़ार चुरा ले जाने की वारदातें भी बीते एक हफ्ते में हुई हैं।
चोरी की इन बढ़ती वारदातों के ख़िलाफ़ बीती रात कालोनी की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के संरक्षक पीपी कपूर की अगुवाई में आरडब्ल्यूए प्रधान सुभाष रमन,महासचिव जगबीर पंवार, कैशियर मनीष अम्बावत ,अजीत कुमार, आकाश दीप,हरदीप
व मुकेश कुमार
ने लिखित शिकायत पुलिस चौकी इंचार्ज को देकर चोरों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की मांग की । इस मामले पर पूरी कालोनी एकजुट है ।
श्री तारा एनक्लेव कालोनी वासी आकाश दीप,हरदीप व मुकेश ने पुलिस चौकी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वे तीनों गली नम्बर 32 में रहते हैं । उनके मकानों के बाहर नलकों पर लगी पीतल की टूंटियां व पानी के मीटरो को दिन दहाड़े बाइक पर आए तीन चोर चुरा कर ले भागे । चोरी की यह वरदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई ।जिसमें चोरों की बाइक का नम्बर साफ पढ़ा जा रहा है व चेहरे साफ नजर आ रहे हैं । इससे दो दिन पहले भी यही चोर मंदिर के पास ऐसी वारदात करके भाग गए। कुछ दिन पहले कालोनी में ही दो निर्माणाधीन घरों में ताले तोड़ कर चिनाई मिस्रियों के औज़ार भी चुरा ले गए । चोरी की इन बढ़ती वारदातों से कालोनी में खौफ़ है लेकिन सभी कालोनी वासी एकजुट हैं । कपूर ने कहा कि उनकी कालोनी में चोरियां करने वाले इस चोर गैंग को बख्शा नहीं जाएगा ।

फोटो कैप्शन टूटी चोर के खिलाफ शिकायत देते हुए पी पी कपूर व कॉलोनी वासी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!