FRCT के साथ सामाजिक व्यक्तियों ने दिवंगत परिवार को दिया आर्थिक सहयोग

जौनपुर । जनपद के ग्राम दहेंव सुजानगंज, मछली शहर निवासी मिथिलेश कुमार शर्मा सुपुत्र राम देव शर्मा 32 वर्ष की विगत दिनों गंभीर बिमारी यकृत संक्रमण से 21 जुलाई 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था।दिवंगत आत्मा अपने पीछे तीन नौनिहाल,(10 साल,8साल,5साल) बच्चों सहित पत्नी को विलखता छोड़कर प्रकृति में विलीन हो गया।ऐसे असहाय परिवार की सहायता करने हेतु वरिष्ठ समाजसेवी सैन हरिकेश शर्मा नंदवंशी सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट,श्री प्रसाद अर्जुन शर्मा AIMCEA मंडल एडिटर वाराणसी एवं सुरेंद्रनाथ शर्मा AIMCEA जौनपुर जिला अध्यक्ष ने सभी सामाजिक व्यक्तियों से निवेदन करके आर्थिक सहयोग करवाया।सैन (नाई) समाज के दिवंगत सदस्य मिथिलेश कुमार शर्मा को फास्ट रीलीफ चेरिटेबल टीम द्वारा पांच 5000 हजार रुपए और सैन हरिकेश शर्मा नन्दवंशी, श्रीप्रसाद शर्मा के साथ चालीस सामाजिक व्यक्तियों द्वारा मृतक परिवार को आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ।ऐसे पिड़ित परिवार की मदद देश के सभी स्वजातीय संगठनों एवं समृद्ध परिवार को करनी चाहिए किन्तु अभी तक कोई प्रतिसाद नहीं मिला जो दुखद है।इससे सिद्ध होता है कि एकता की हुंकार भरने वाले,मंच,माला,पगड़ी,माईक के समर्थक इसी लिए बने हैं कि सस्ती लोकप्रियता,खोखले भाषण से समाज कार्य पूर्ण हो जाता है जो भ्रामक है।इससे भी इतर समाज बसर कर रहा है जो आपको आशा भरी निगाहों से निहार रहा है।एक अटल संकल्प,अकाट्य शपथ, कठोर साधना,सुकृत्य प्रयोजन,मानवीय संवेदना को लेकर FRCT,AIMCEA एवं सर्व सहयोग सेवा ट्रस्ट आग्रह करता है आइए मिलकर मानवीय संवेदना,दिवंगत परिवार को आर्थिक सहयोग 1 लाख से 5 लाख रुपये तक तथा बेटी विवाह शगुन योजना में दो बेटियों को विवाह में 5 लाख तक लाभ प्राप्त करें।उत्तर प्रदेश की लोकप्रिय, विश्वसनीय, पारदर्शी,गरीब, असहाय, मज़लूम,, मजदूर, किसान, गृहणी, सरकारी, अर्धसरकारी नौकरी, व्यवसायी,सर्वजन से विनम्र आग्रह है कि आप सभी मिलकर,अपने,सगे,संबंधी, परिचित लोगों को FRCT से जोड़ने का सुकृत्य करें ताकि भविष्य में प्रदेश के सभी परिवार को अपार आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सके।




