Uncategorized

नवकुम्भ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा गांधी जयंती पर विशेष कविगोष्ठी

 

ठाणे । साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुम्भ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में गाँधी जयंती के अवसर पर विशेष काव्य गोष्ठी एवं परिचर्चा “ गाँधी-कल और आज ” का आयोजन शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026 को रीगल प्लाजा लोकपुरम ठाणे में किया गया।जिले में पहली बार आयोजित यह साहित्यिक आयोजन अत्यंत गरिमापूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम में वक्ता कृष्ण कुमार मिश्र,यशपाल सिंह एवं रामप्यारे रघुवंशी ने अपने सारगर्भित विचारों से परिचर्चा को समृद्ध किया।परिचर्चा में वरिष्ठ पत्रकार नामदार राही, कवि सुशील नाचीज़,डॉ शारदा प्रसाद शरदचंद्र,रंजना शुक्ला, जगनजी,रामगोपाल,दिनेश खुल्लम,निरंजन भोसले,सुरेश कुमार,राजेश मिश्रा सहित अनेक साहित्यकारों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए विषय पर सार्थक विचार रखा।काव्य पाठ में एन.बी.सिंह ‘नादान’, अवनीश दीक्षित ‘दिव्य’, उमेश मिश्र ‘प्रभाकर’, शोभा ‘स्वप्निल’, ओमप्रकाश सिंह, अजय सिंह, तिलकराज खुराना, विजय कुलकर्णी, दिनेश मुकरी, नरसिंह ‘हैरान’, अरुण प्रकाश ‘अनुरागी’, मुन्ना यादव,अनिल कुमार राही एवं सुशील कुमार सिंह सहित उपस्थित कवियों ने अपनी रचनाओं से आयोजन को काव्यमय बना दिया।नरसिंह हैरान जौनपुरी ने अपने कुशल संचालन से कार्यक्रम को गति गरिमा प्रदान की। संस्था के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन ठाणे जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ‘नाचीज़’ एवं उपाध्यक्ष डॉ अरुण प्रकाश ‘अनुरागी’ ने किया। जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने कहा कि यह गोष्ठी ठाणे में नियमित मासिक काव्यगोष्ठी के रुप में होती रहेगी। उक्त प्रथम गोष्ठी में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही की उपस्थिति रही जिन्होंने आयोजन कर्ताओं, प्रमुख वक्ताओं,परिचर्चा में सहभागी साहित्यकारों, कवियों एवं उपस्थित सभी साहित्यप्रेमी मित्रों का नव कुम्भ साहित्य सेवा संस्थान परिवार की ओर से हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक अभिनंदन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि साहित्य की यह यात्रा निरंतर गतिमान रहे,विचारों का यह दीप सदा प्रज्वलित रहे और नव कुम्भ का साहित्यिक परिवार इसी प्रकार एकजुट होकर समाज एवं संस्कृति के प्रति अपना दायित्व निभाता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!