Uncategorized

आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर अधिवक्ताओं का आक्रोश, टायर जलाकर किया प्रदर्शन

 

जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में वकीलों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी, आज जिलेभर के न्यायालयों में न्यायिक कार्य का बहिष्कार

भीलवाड़ा। जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ के नेतृत्व में वकीलों ने जिला न्यायालय परिसर के बाहर न्यायमूर्ति चौराहा पर तैयार जलाकर उग्र प्रदर्शन किया|

महासचिव पंकज दाधीच ने बताया कि अधिवक्ता गोविंद मानमिया पर हुए हमले के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से अधिवक्ताओं में भयंकर आक्रोश व्याप्त है। अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। अधिवक्ता गोविंद मानमिया पर हमला करने के मामले में आरोपी दुर्गालाल उर्फ अक्षय गुर्जर उर्फ विक्रम की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। इसको लेकर जिले की सभी अधीनस्थ न्यायालयों की बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व कार्यकारिणियो ने जिला अभिभाषक संस्था के निर्णय का समर्थन करते हुए सोमवार को न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है।
राठौड़ ने बताया कि सोमवार को जिले के समस्त अधीनस्थ न्यायालयों मे अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया और न्यायालयों में पैरवी नहीं की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया तो आंदोलन को व्यापक रूप देते हुए संपूर्ण राजस्थान में न्यायिक कार्य के बहिष्कार का आह्वान किया जाएगा और उग्र आंदोलन किया जाएगा| अध्यक्ष राठौड़ ने स्पष्ट किया कि आरोपी की गिरफ्तारी होने तक वकीलों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। अब पुलिस की आगामी कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। उग्र आंदोलन में जिला अभिभाषक संस्था उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, रेवेन्यू महासचिव मनोहर लाल बुनकर, सह सचिव आदित्यसिंह चौहान, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली मनोनीत सदस्य पंकज पंचोली, राघवेंद्रनाथ व्यास, ओमप्रकाश तेली, वंदना आमेटा, पीरू सिंह गौड़, आनंद शर्मा, हेमेंद्र शर्मा, राजेंद्र कचोलिया, विक्रम सिंह राठौड़, राजेश शर्मा, भोपाल लाल गुर्जर, ऋषि तिवारी, मोहम्मद फरजन, रघुनंदन सिंह कानावत, रतन लाल जाट, भूपेंद्र सिंह चारण, राजेश सामरिया, गजेंद्र सिंह कानावत, भारत सिंह कानावत, विशाल गौतम, हर्षवर्धन सिंह, प्रताप सिंह राजावत, कोमल सोनी, वंदना चौखड़ा, सीमा शर्मा, दीपिका सेन, रेखा ओझा, कौशल्या ग्वाला, पूजा, रेशमा खान, प्रीति, भगवती शर्मा सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया साथ ही जिले की सभी अधीनस्थ अदालतों में भी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया|

उम्मेदसिंह राठौड़
अध्यक्ष
जिला अभिभाषक संस्था भीलवाड़ा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!