Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

पाटन पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गांजा तस्कर समेत चार आरोपी गिरफ्तार, दो स्थायी वारंटी भी दबोचे

रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत)
पाटन थानाधिकारी रमेश मीणा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रामजीलाल पुत्र जय नारायण महाजन (निवासी दलपतपुरा) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 510 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

एक अन्य मामले में, आरोपी विजेंद्र पुत्र हनुमान गुर्जर (निवासी बालाढाब थाना बानसूर, जिला कोटपूतली बहरोड) को गिरफ्तार किया गया। उस पर आरोप है कि उसने 5 फरवरी 2026 को ग्राम भगेश्वर स्थित मोदी मिनरल्स के क्रेशर से दो गाड़ी रोड़ी भरवाई। उसने फोन-पे से भुगतान करने का दावा करते हुए हनुमान ट्रेडिंग कंपनी के माध्यम से पैसे जमा कराने का मोबाइल स्क्रीनशॉट भेजा, लेकिन राशि खाते में जमा नहीं हुई।

क्रेशर संचालकों ने जब विजेंद्र से संपर्क किया, तो उसने दो दिन में राशि जमा कराने का आश्वासन दिया, लेकिन भुगतान नहीं किया। इसके बाद न्यायालय के माध्यम से मामला दर्ज कराया गया, जिसके आधार पर विजेंद्र को गिरफ्तार किया गया है।

तीसरे मामले में, न्यायालय द्वारा फरार घोषित दो वारंटियों को पकड़ा गया। इनमें सुरेश उर्फ लादेन पुत्र शिवराम गुर्जर (निवासी आंतरी, थाना नांगल चौधरी, हरियाणा) और छंगुराम पुत्र बंशीलाल (निवासी थाना रोनाही, जिला फैजाबाद, उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!