Uncategorized

श्री जगदंबा नवयुवक मंडल सेवा समिति ने धूमधाम से मनाया रजत जयंती महोत्सव

 

जयपुर। श्री जगदंबा नवयुवक मंडल सेवा समिति की ओर से रजत जयंती महोत्सव बड़े धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। समिति के संरक्षक कमल शर्मा ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से माता के दरबार की परंपरा निरंतर निभाई जा रही है। इस वर्ष आयोजन को विशेष स्वरूप देते हुए माता के दरबार के साथ श्याम बाबा का दरबार भी सजाया गया। इस दौरान आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगे नजर आए।कार्यक्रम में प्रमुख भजन प्रस्तुतकर्ताओं प्रमोद त्रिपाठी, कनिका ग्रोवर, मनोज पारिक, मनोज शर्मा, हिमांशी कंडारा और मामराज अग्रवाल ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा समारोह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए माता रानी और श्याम बाबा के जयकारे लगाए।महोत्सव में विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति अरुण गुप्ता, राजेश पोद्दार, सतीश अग्रवाल एवं मनोज शर्मा सहित सरना डूंगर औद्योगिक क्षेत्र से सुमेर सिंह शेखावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद शैलेंद्र शर्मा, पलक यादव, देवेंद्र निठारवाल, भवानी शंकर सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर नगेंद्र वशिष्ठ, लोकचंद हरिरामानी, कमलेश यादव, कमलेश तिवारी और मंजू शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। रजत जयंती महोत्सव ने 25 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा और भक्ति की भावना को एक बार फिर साकार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!