Uncategorized

बेस्टी एजुकेशन द्वारा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह संपन्न

 

जौनपुर । अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक संस्था बेस्टी एजुकेशन एंड चेरिटेबल ट्रस्ट दोहा कतर के मुंबई इकाई अध्यक्ष कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप के आयोजन में जनपद जौनपुर के फूलपुर ग्राम सभा में आयोजित नव बाल युवक दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में रविवार 18 अक्टूबर 2026 को भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार जयंत्री प्रसाद यादव जगमग ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सुल्तानपुर के बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद पाठ्यक्रम के कवि एवं लेखक सर्वेश कान्त वर्मा सरल उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में सुल्तानपुर से कवि एवं शिक्षक रमेशचंद्र शर्मा नंदवंशी, श्रीमती रचना सोनकर, कवयित्री बिन्दू वन्दना शिवा, गीतकार अवधेश पाठक मधुर, रविन्द्र कुमार शर्मा दीप,प्रवीण कुमार प्रेमी,प्रमोद कुमार प्रेमी,के आर स्नेही उपस्थित थे सभी ने खूबसूरत देवी गीतों और छंद कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उपस्थित सभी साहित्यकारों का सम्मान बेस्टी एजुकेशन एंड चेरिटेबल ट्रस्ट एवं दुर्गा पूजा समिति द्वारा ” लेखनी शिरोमणि सम्मान 2026″ से अंगवस्त्र, जय माता दी पट्टी तथा पुष्पहार से किया गया। उक्त समारोह का संचालन विनय शर्मा दीप एवं के आर स्नेही ने खूबसूरत अंदाज में किया। अंत में दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष शैलेश प्रजापति ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।उपस्थित सभी ग्राम वासी श्रोताओं ने उक्त आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा की।ज़मीनी स्तर पर बेस्टी एजुकेशन द्वारा आयोजित समारोह की प्रशंसा करते हुए अंतरराष्ट्रीय संस्थापक डॉ बैजनाथ शर्मा मिन्टू एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अफसाना सैयद ने आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!