Uncategorized

समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा की भाभी सुदामा देवी का निधन

 

जौनपुर। मीरा भायंदर के वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा की भाभी सुदामा देवी का गत दिनों 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे अत्यंत दयालु और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वाराणसी में की गई उनकी अंत्येष्टि में उनके परिवार के रत्नाकर मिश्र, पूर्व प्रधान कमलाकर मिश्र, सुधाकर मिश्र,वेदाकर मिश्र,दिवाकर मिश्र समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह समेत अनेक लोगों ने उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। मीरा भायंदर के भाजपा नेता सुरेश सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी राजेश मिश्रा, एडवोकेट डीके पांडे, भवन निर्माता सुरेंद्र उपाध्याय, परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष दिक्षित, भाजपा जिला महामंत्री बृजेश तिवारी, नगरसेवक विवेक उपाध्याय, एड अरुणा सत्यप्रकाश पांडे,सुरेंद्र तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार राजेश उपाध्याय, जयदयाल शुक्ला समेत अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!