Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

गुरु पूर्णिमा पर बिलासा छंद महालय में गुरुदेव रामनाथ साहू ‘ननकी’ का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

 

जबलपुर। बिलासा छंद महालय पटल क्रमांक-5 में गुरु पूर्णिमा एवं छंद महोत्सव के अवसर पर संस्थापक गुरुदेव रामनाथ साहू ‘ननकी’ का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और साहित्यिक गरिमा के साथ ऑनलाइन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व गुरु माँ सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ ने किया। दीप, धूप, आरती, शंखनाद और पुष्प अर्पण के साथ गुरु पूजन संपन्न हुआ। मंच संचालन पूनम पवित्री, दीप्ति मित्तल और अलका गर्ग अक्शने किया, जबकि पटल प्रभारी भागवत चन्द्राकर के नेतृत्व में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर गुरुदेव रामनाथ साहू ‘ननकी’, अध्यक्ष माधुरी डडसेना ‘मुदिता’, सचिव ओंकार मृदुल, गुरु दादा अशोक पटसारिया सहित सभी गुरुजनों का सम्मान किया गया। साहित्य साधकों ने छंद एवं काव्य पाठ कर गुरु वंदना अर्पित की। गुरुदेव ने अपने संबोधन में कहा कि साहित्य सेवा और गुरु परंपरा का संरक्षण सभी का सामूहिक दायित्व है। कार्यक्रम के अंत में गुरु माँ सिद्धेश्वरी सराफ ‘शीलू’ ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए पूरे पटल परिवार को शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!