Uncategorized

जौनपुर में मनाया गया अमित शाह का जन्मदिन, कृपाशंकर सिंह द्वारा 62 जरूरतमंद लोगों को कान की मशीनें वितरित

 

जौनपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 62वें जन्मदिवस के अवसर पर जौनपुर में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह के नेतृत्व में श्रवण बाधित लोगों को 62 कान की मशीनें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य श्रवण संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध कराना तथा उनके दैनिक जीवन को अधिक सहज बनाने में सहयोग देना रहा।
इस अवसर पर कृपाशंकर सिंह ने जरूरतमंदों की सहायता और समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस जैसे विशेष अवसरों को सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़कर समाज के जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जाना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि श्रवण बाधित लोगों के लिए कान की मशीनें उपयोगी सहायक उपकरण हैं। इनके माध्यम से सुनने में कठिनाई का सामना कर रहे लोगों को बातचीत करने, परिवार एवं समाज के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने में मदद मिल सकती है। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया। जरूरतमंद लोगों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा उन्हें सामाजिक जीवन में अधिक सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह,ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह, विनय सिंह, मुकेश सिंह, रत्नाकर सिंह, धर्मेंद्र यादव, श्याम राज सिंह, महामंत्री पियूष गुप्ता, उपाध्यक्ष पर्मेंद्र चौहान, रामकेवल यादव, सुधीर सिंह,जिला दिव्यांगजन अधिकारी राजेश नागर, डॉ राजेश सिंह, सहित सैकड़ो लोग रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!