Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

शांतिपूर्ण मतदान के लिए एसपी हरिशंकर व श्रीगंगानगर पुलिस को स्वतंत्र पत्रकार घनश्याम शर्मा ने दी बधाई

श्रीगंगानगर। स्वतंत्र पत्रकार घनश्याम शर्मा ने श्रीगंगानगर जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए एसपी हरिशंकर शर्मा एवं समूची श्रीगंगानगर जिला पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एसपी हरिशंकर के निर्देशन में जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाना पुलिस की बड़ी उपलब्धि है।
घनश्याम शर्मा ने कहा कि श्रीगंगानगर पुलिस ने नशे के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 650 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ पकड़े तथा श्री सीमेंट फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों को नष्ट करवाया। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में बड़े अपराधों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
उन्होंने एसपी हरिशंकर शर्मा, एएसपी दीपक शर्मा, सीओ सिटी विष्णु खटारी एवं आरपीएस कैलाशदान देथा सहित पूरी पुलिस टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध एवं नशे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीगंगानगर जिला पुलिस की कार्यशैली प्रशंसनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!