Uncategorized

जौनपुर में ब्राह्मण चेतना समिति ने किया कुलपति प्रोफेसर त्रिपाठी का सम्मान

 

जौनपुर। ब्राह्मण चेतना समिति ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रोफेसर आरएन त्रिपाठी का स्वागत किया। हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्राचार्य ज्ञानप्रकाश मिश्र द्वारा मंगलाचरण किया गया।ततपश्चात ब्राह्मण चेतना समिति के सम्मानित सदस्यों ने अपने मुख्य अतिथि प्रोफेसर त्रिपाठी सहित समस्त गणमान्य अतिथियों को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम् द्वारा सम्मानित किया।
स्वागत कार्यक्रम में वक्ताओं में प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए।डॉक्टर अरुण कुमार मिश्र, डॉक्टर वीएस उपाध्याय,डॉक्टर रामअवध यादव,पंडित प्रभाकर त्रिपाठी, डॉक्टर रजनी कांत द्विवेदी,प्रोफेसर डॉक्टर एसके पाठक,राजेश पांडे,असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सब्यसाँची त्रिपाठी,परमहंस पांवड़े,निखिलेश सिंह, सोहनलाल,डॉक्टर अश्विनी तिवारी, समाजित द्विवेदी ‘प्रखर’ ,डॉक्टर रामजी तिवारी आदि ने अपने वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए कुलपति प्रोफेसर त्रिपाठी का स्वागत किया।


पूर्व ब्लाक प्रमुख बक्शा एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीपति उपाध्याय ने प्रोफेसर त्रिपाठी को सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसे विद्वानों के सदृश बताते हुए भारत के राष्ट्रपति पद को सुशोभित करने का आशीर्वाद दिया।
प्रोफेसर त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जहाँ प्रभु श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण जी ने साढ़े बारह वर्ष तक निवास किया उस स्थान पर सेवा करना,इससे बढ़कर धन्यता क्या हो सकती है । कार्यक्रम अध्यक्ष पंडित रामकृष्ण त्रिपाठी ने प्रोफेसर त्रिपाठी को साधुवाद दिया।ब्राह्मण चेतना समिति के अध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर प्रसाद त्रिपाठी ने संक्षिप्त सूचना पर उपस्थित होने के लिए समस्त आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए प्रोफेसर त्रिपाठी के उज्ज्वल भविष्य की मङ्गल कामना की। कार्यक्रम में पंडित रामदयाल द्विवेदी,दया सागर राय, विनोद सिंह,कृष्णानन्द उपाध्याय,पारस नाथ उपाध्याय, पूर्व प्राचार्य अजय त्रिपाठी,संत प्रसाद राय,नन्हे सिंह,प्रशांत तिवारी आदि की गरिमामय उपस्थित रही।
कार्यक्रम का कुशल संचालन अशोक कुमार मिश्र ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!