Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा प्राकट्य पर्व को समर्पित रहा कल्प भेंटवार्ता मंच

कलंगपुर बालौद की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ श्रीमती गीता विश्वकर्मा नेह भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित।

 

प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति राघव सिंह ने बताया कि संस्था परिवार द्वारा देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा प्राकट्य पर्व विशेष कार्यक्रम में कलंगपुर बालौद की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ श्रीमती गीता विश्वकर्मा को कल्प भेंटवार्ता पत्रम से सम्मानित किया।

कीर्ति त्यागी के संयोजन में नवाचार से प्रेरित रोचक प्रश्नोत्तरी के प्रेरक संवाद कार्यक्रम में भगवान विश्वकर्मा जी से संबंधित जानकारियों को साझा करते हुए कल्पकथा परिवार ने उन्हें वंदन किया। अनेकों दर्शकों में से सटीक एवं श्रेष्ठ उत्तर देने के लिए पलवल हरियाणा की क्षमा रानी शर्मा को कल्प ज्ञान मेधा सम्मान अर्जित किया।

कल्पकथा के यूट्यूब चैनल पर सीधे प्रसारण के कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि को सम्मानित करते हुए समाजसेवी साहित्यकार, कल्पकथा संस्थापक दीदी श्रीमती राधा श्री शर्मा ने आमंत्रित अतिथि को सुखमय समृद्ध जीवन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।

कल्पकथा परिवार के तत्वाधान में आयोजित चार चरणों क्रमशः व्यक्तिगत परिचय, साहित्यिक यात्रा, दर्शकों के प्रश्न, और चटपटे प्रश्न अटपटे उत्तर, के विशिष्ठ आयोजन के अंत में वन्दे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन किया गया। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों, सहभागी साहित्यकारों, एवं दर्शकों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!