Uncategorized
विधायक भडाना के कार्यालय कोठी में लोगों की जन समस्याएं सुनी किया समाधान ।

समालखा (सुरेश निरंकारी) विधायक मनमोहन भड़ाना के निर्देश पर मंगलवार को विधायक कार्यालय कोठी पर टीम विधायक व एसडीएम अमित कुमार ने लोगों की जन समस्याएं सुनी। अधिकतर लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निपटारा किया गया । मौके पर मौजूद लोगों ने बताया विधायक के कार्यालय में प्रतिदिन सैकड़ो लोग अपना कार्य करवाने के लिए आते हैं । कार्यालय में आए हुए सभी लोगों को जलपान कराया जाता है फिर उनकी समस्या सुनकर समस्या का समाधान किया जाता है । इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विजय शेखर,शारिक, दीपक भारद्वाज,सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे । फोटो कैप्शन लोगों की समस्याएं सुनते हुए




