नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम में विधायक भडाना ने किया योजनाओं का उल्लेख।

समालखा । लोकेश झा। वैश्य कॉलेज में सोमवार को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक मनमोहन भडाना ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर लोगों ने विधायक का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता रेखा संजय गोयल ने की । इस दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और रोचक कहानियों के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। कलाकारों ने सहज अभिनय के जरिए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर विधायक मनमोहन भडाना ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ लोगों को बिजली की बचत का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आमजन से पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियों को रुचि के साथ देखा। इसके अलावा विधायक समालखा हलके के अन्य कार्यक्रम में गए l इस मौके पर भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष रेखा गोयल.पार्षद संजय गोयल. रमेश मित्तल.नरेश बंसल. पार्षद रेणु धीमान. विधायक प्रतिनिधि विजय शेखर व शारिक. पूर्व पार्षद सुरेश झंडा सोनू छोकर.सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे ।




