Uncategorized

मानगढ़ धाम की पहचान मोदी सरकार ने दिलाई- डॉ रावत

नानालाल आचार्य
इंडिया जागरण टुडे

उदयपुर। मध्यप्रदेश के झाबुआ में मानगढ़ धाम बलिदान दिवस समारोह आयोजित हुआ।

समारोह को संबोधित करते हुए उदयपुर से
सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने कहा कि मानगढ़ धाम आंदोलन के मूल में भारत की गुरु शिष्य परंपरा है जिसमें गोविंद गुरु जी महाराज के आह्वान पर 17 नवम्बर 1913 को लाखों की संख्या में गुरु भक्त भील भगत मानगढ़ धाम पहुंचे थे। यह सामाजिक समरसता भी है। आर्य समाज के महान राष्ट्रवादी संत दयानंद सरस्वती जी का मार्गदर्शन है। यहां के आंदोलन में आदि देव महादेव की धूनी है। पूर्णिमा का दिवस है। सरल यज्ञ हवन करते लोग हैं और आंदोलनकारियों के हाथों में श्रीफल नारियल है। इस प्रकार यह हिंदू समाज का पावन स्थान है। जहां आत्मिक शुद्धता, धार्मिक व सामाजिक सुधार के साथ ही राष्ट्रीय स्वाधीनता का हवन हुआ है। यह हमारे सकल स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इतिहास में गुम हो चुके मानगढ़ धाम की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान नरेंद्र मोदी जी ने तब दिलाई जब वे स्वयं प्रधानमंत्री के रूप में मानगढ़ धाम 2022 में पहुंचे। इस कालखंड में मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात एवं महाराष्ट्र की सरकारों से विकास का ब्लूप्रिंट बनाने का आग्रह किया था। हम विश्वास कर सकते हैं कि हमारी सरकार में भविष्य में निश्चित रूप से यहां एक बड़ा काम होगा। सांसद ने कहा कि इस कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित होना गौरव की सकारात्मक चिंतन करना वीरों की गाथा गाना और पुरखों की आस्था पर रहने के लिए निश्चय करना है मानगढ़ धाम का आंदोलन का ही नया अध्याय है। उन्होंने कहा कि आज समय बदल रहा है युवाओं को वैश्विक आवश्यकताओं के अनुसार कौशल विकास करने, उन्नत खेती करने, स्वरोजगार और हस्तशिल्प का काम सीखने के लिए उन्हें प्रेरित करना चाहिए। इससे व्यापक बदलाव आएगा। इससे क्षेत्र में पलायन रुकेगा। सरकार की योजनाएं समर्थन करती है परंतु हमें जागरूक रहना है।
इससे पहले डॉ रावत ने वहां पहुंचकर पेसा कानून के प्रणेता दिलीप सिंह भूरिया को पुष्पांजलि अर्पित कर स्मरण किया एवं शिवगंगा मिशन मुख्यालय धर्मपुरी जाकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष हर्ष चौहान सहित हलमा के कार्यकर्ताओं से भेंट की। जनजाति गौरव दिवस के संदर्भ में शिवगंगा मिशन द्वारा आयोजित आयोजित इस कार्यक्रम में गुजरात मध्य प्रदेश राजस्थान के 10 हजार से अधिक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में संत कानुराम जी महाराज, पद्मश्री महेश शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल, मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, शिव गंगा मिशन के राजाराम कटारा, सांसद रतलाम-अलीराजपुर अनीता नागर सिंह चौहान, पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर सहित बड़ी संख्या में मेहमान उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!