एकादशी पर पितामह फाउंडेशन की सेवा मिसाल, 7000 से अधिक लोगों को वितरित किया शरबत
जयपुर। एकादशी पर्व के पावन अवसर पर दिनांक 27 मई 2026 को सीकर रोड स्थित अल्का सिनेमा हॉल के पास पितामह फाउंडेशन के तत्वावधान में विशाल शरबत सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने श्रद्धालुओं और राहगीरों को फलों के जूस युक्त शरबत वितरित किया। आयोजन में लगभग 7000 से अधिक लोगों ने शरबत ग्रहण कर किया
कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक समाजसेवियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया। पितामह फाउंडेशन परिवार ने सभी क्षेत्रवासियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया। फाउंडेशन ने कहा कि संस्था समय-समय पर धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मेनका शर्मा, कैलाश सोनी (वार्ड अध्यक्ष-18), रामगोपाल शर्मा, थानेश्वर शर्मा (राजू गौतम), उमेश शर्मा, रमेश शर्मा, अंकित प्रधान, राकेश शर्मा, अशोक तायल, संजय अग्रवाल “सिलसला”, सुमन शर्मा, सुमन गुप्ता, विष्णु प्रताप सिंह, सुशील शर्मा (पूर्व पार्षद), मुकेश जिंदल, मनोज प्रजापत, रामदयाल शर्मा, शशि सोनी, सुमित्रा शर्मा, कविता गंगवानी, उषा जी, विमला जांगिड़, शालिनी अरोनेजा, दीपक सुरेश मोदी, आदित्य शर्मा, युग शर्मा, अनुज शर्मा, प्रखर गौतम, आदित्य जांगिड़, राजेश पुरोहित, प्रहलाद अजीतसरिया सहित अनेक लोगों का विशेष योगदान रहा। फाउंडेशन परिवार ने सभी सेवाभावी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित में कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।




