Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

30 अधिवक्ताओं ने किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया संदेश

 

रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत)
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन जोधपुर, राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन जोधपुर एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पुराना हाईकोर्ट स्थित हेरिटेज परिसर के लाइब्रेरी हॉल में आयोजित शिविर में अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।
शिविर में करीब 30 अधिवक्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन में राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत जोशी, उपाध्यक्ष बुद्धाराम चौधरी, सचिव विजय चौधरी, सह सचिव तक्षेन्द्र शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय शर्मा, पुस्तकालय सचिव सुश्री शिवानी वैष्णव सहित ऑकता दूदावत, गौतम धारा, सुषमा धारा, गणपत इंदलिया, अजयराज प्रजापत, विक्रमादित्य सिंह, मनोहर सिंह, दीपेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, हरीश आचार्य एवं किशन आचार्य7 सहित अन्य अधिवक्ताओं का सहयोग रहा।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है। शिविर में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर सामाजिक सरोकार निभाने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!