Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

अर्चना गोयल माही की दो पुस्तकों का भव्य विमोचन, कवि सम्मेलन में गूंजा साहित्य का स्वर

 

बहादुरगढ़ (हरियाणा)। गोरया पैलेस में देश की वरिष्ठ कवयित्री एवं लेखिका अर्चना गोयल माही की दो पुस्तकों ‘माही के अंकुर’ (काव्य संग्रह) एवं ‘अवनी’ (उपन्यास) का भव्य एवं रंगारंग समारोह में विमोचन किया गया। इस विशेष अवसर पर देशभर के वरिष्ठ साहित्यकारों के साथ उनका पूरा परिवार भी मौजूद रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किक बॉक्सिंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, नगरपालिका चेयरपर्सन सरोज राठी, प्रमुख समाजसेवी श्रीनिवास गुप्ता एवं सरोज डालनिया उपस्थित रहे। अतिथियों ने अर्चना गोयल माही के साहित्यिक योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की। पुस्तक विमोचन समारोह के साथ आयोजित भव्य कवि सम्मेलन ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। समारोह में वीर रस कवि प्रीतम नायक हरियाणा ने मंच संचालन किया, जबकि सह-संचालन शलोनी गोयल ने बेहद खूबसूरती से निभाया।कवि सम्मेलन में हास्य कवि ब्रजकिशोर पटेल, ग़ज़लकार योगेश ब्रजवासी, हास्य कवि पवन विशेष, गीतकार अभिषेक शुक्ल, हास्य कवि राजेश लखेरीया, हास्य कवि राहुल श्याम कुमार, कवयित्री अर्चना गोयल माही एवं ऋतु अस्थाना सहित कई नामचीन कवियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। कवियों की रचनाओं पर श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों एवं कवियों का सम्मान महावीर गोयल द्वारा किया गया। पूरे आयोजन में साहित्य, संस्कृति और पारिवारिक आत्मीयता का सुंदर संगम देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!