Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

जयपुर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम, “एक शाम बाबा खाटू श्याम के नाम” का भव्य आयोजन सम्पन्न

 

जयपुर। दिवास क्लब द्वारा आयोजित विशाल भजन संध्या एक शाम बाबा खाटू श्याम के नाम का तीसरा आयोजन शनिवार रात्रि को जयपुर स्थित एंटरटेन्मेंट पैराडाइज में अत्यंत भव्य एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्याम भक्तों ने उपस्थित होकर बाबा खाटू श्याम के भजनों का आनंद लिया तथा भक्ति रस में सराबोर हुए।कोलकाता के प्रसिद्ध श्याम भजन गायक राज पारीक ने अपने मधुर एवं ऊर्जावान भजनों से ऐसा समां बांधा कि खराब मौसम और बारिश के बावजूद श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम स्थल पर बाबा श्याम का हवामहल की तर्ज पर सजा भव्य दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। यह मनोहारी दृश्य श्याम प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया। मौसम की चुनौतियों के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह देखने योग्य रहा। बारिश के बीच भी भक्तों की आस्था अडिग रही और पूरा वातावरण हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गुंजायमान रहा।

भजन संध्या का एक विशेष आकर्षण राधा-कृष्ण स्वरूप में सजी कियारा जोशी और सनाया शर्मा रहीं, जिनके मनमोहक श्रृंगार ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अनेक संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें प्रमुख रूप से श्री मोहनदास जी महाराज, काले हनुमान जी, जगद्गुरु दिवाकर द्वाराचार्य अवधेशाचार्य जी महाराज, नंदपुरी, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य जी महाराज, युवाचार्य जी महाराज, भारतीय जनता पार्टी महिला प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़, वरिष्ठ पत्रकार पवन अरोड़ा, मनोज भारद्वाज, पूनम मदान तथा भाजपा नेता रवि नैयर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के विशेष सहयोगी मनोज श्रीवास्तव एवं तुषार श्रीवास्तव रहे। आयोजन के अंत में दिवास क्लब की संस्थापक कीर्ति शर्मा, निखिल जोशी तथा अधिवक्ता नरेश कुमार ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम की असीम कृपा और भक्तों के स्नेह से यह आयोजन ऐतिहासिक एवं अत्यंत सफल रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!