Uncategorized
खाटू श्याम जी “राधे की हवेली” धर्मशाला में लगी भीषण आग, रसोई और ऑफिस का लाखों का सामान जला।

रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत)
खाटू। धार्मिक नगरी खाटू श्याम जी स्थित “राधे की हवेली” धर्मशाला में आज सुबह अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैली और रसोई और ऑफिस को चपेट में ले लिया। आग से रसोई और ऑफिस में रखा लाखों रु का रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू किया।गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई, फिलहाल आग लगने के कारणो का पता नहीं चल पाया है अब प्रशासन जांच में जुटा है।




