Welcome to इंडिया जागरण टुडे   Click to listen highlighted text! Welcome to इंडिया जागरण टुडे
Uncategorized

निवारू रोड क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट, महिलाओं ने जताया आक्रोश

नलों में नहीं आ रहा पानी, टैंकर भी नदारद; लोगों का फूटा गुस्सा

 

जयपुर। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र स्थित निवारू रोड की विभिन्न कॉलोनियों में पिछले एक महीने से बनी पेयजल समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से परेशान महिलाओं एवं क्षेत्रवासियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि 21 साउथ कॉलोनी, भगवान बाहुबली नगर, नारायणपुरी, रानी कॉलोनी, लक्ष्मी नगर सहित आसपास की कई कॉलोनियों में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि न तो नियमित रूप से नलों में पानी की सप्लाई हो रही है और न ही टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। गर्मी के इस मौसम में पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पूर्व उपाध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार मंजू शर्मा ने बताया कि क्षेत्रवासियों की शिकायत पर अधिकारियों से वार्ता की गई, जिस पर अधिकारियों ने समस्या के समाधान के लिए सात दिन का समय मांगा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्धारित समय में पेयजल व्यवस्था सुचारु करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान अमरचंद टांक, नमीता अग्रवाल, दीपक जांगिड़, हाकिम सिंह, मनोरमा अधिकारी, रीना शर्मा, विमला चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!