Uncategorized
समाज — महेन्द्र कुमार सिन्हा जय महासमुंद छत्तीसगढ़

आज समाज का स्तर गिर रहा है,। समाज में समता का अभाव दिखता है।सभी पैसे वालों का आवभगत करने में लगे हैं।आज समाज की रुपरेखा बदल गया है। समाज का स्तर दिनों दिन गिरता जा रहा है। समाज में अपने ही के लोग अपने ही लोगों का टांग खींचने में लगे हैं। अपने समाज के लोगों को प्रोत्साहन देने के बचाय उसकी निंदा में लग जाते हैं और गैर सामाजिक जनों को तारीफ़ करते नहीं थकते हैं। ऐसे में समाज समुदाय का विकास होना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।
हम जब तक हमारे समाज के काबिल लोगों को ऊंचा उठाने में सहयोग नहीं करेंगे समाज का राष्ट्र का पतन होता रहेगा। हमें अपनी क्षुद्र भावनाओं को छोड़ परिवार समाज समुदाय राष्ट्र की उन्नति के बारे में सोचना होगा। तभी समाज आगे बढ़ेगा।
महेन्द्र कुमार सिन्हा जय
महासमुंद छत्तीसगढ़




