वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत पशु चिकित्सा एवं बांझपन निवारण शिविर जूणदा में आयोजित

रिपोर्टर (शिंभू सिंह शेखावत)
राजसमंद। जूणदा में आज वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत आदेशानुसार गोपालन संस्थान जूणदा में पशु चिकित्सा एवं बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गोवंश के स्वास्थ्य संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियां संचालित की गईं।
शिविर के दौरान सभी गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा नर सांडों का बधियाकरण किया गया। साथ ही पानी की खेलियों एवं बाड़ों की साफ-सफाई कर पशुओं के लिए स्वच्छ पानी और हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराने हेतु परिंडे भी बांधे गए तथा गोबर आदि के उचित निस्तारण की व्यवस्था की गई।
शिविर का संचालन पशुपालन विभाग के प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नानालाल रेगर के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान पशुधन निरीक्षक मुकेश काबरा, कृष्ण गुर्जर, रतनलाल खटीक एवं पशुधन परिचर विनोद कुमार हरिजन ने सेवाएं दीं।
कार्यक्रम में गोशाला प्रबंधक ओम पालीवाल, यश पूरबिया, भगवतीलाल जोशी, पेमाराम खारोल सहित संस्थान के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।




