21 जून को RIC जयपुर में सजेगा मैंगो फेस्टिवल 2026, 20 से अधिक आमों की किस्में होंगी आकर्षण, पोस्टर हुआ लॉन्च

जयपुर, 29 मई, 2026: RCWS द्वारा आयोजित “मैंगो फेस्टिवल 2026” के पोस्टर का अनावरण आज ड्रीम इम्पैक्ट स्कूल में किया गया। इस अवसर पर RCWS के सदस्यों ने ड्रीम इम्पैक्ट स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों के साथ समय बिताया और उनसे आत्मीय संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान RCWS ने स्कूल के बच्चों और अतिथियों को हापुस, केसर और बंगनपल्ली जैसे प्रसिद्ध आमों का टेस्ट करवाया और बच्चों को ज़रूरी स्टेशनरी उपलब्ध करवाई गई। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि मनोज मुदगिल जी भी उपस्थित रहे। RCWS का मुख्य आयोजन “मैंगो फेस्टिवल 2026” आगामी 21 जून, 2026 को RIC, जयपुर में शाम 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल में हापुस, केसर, बंगनपल्ली, दशहरी, लंगड़ा और चौसा सहित 20 से अधिक आम की प्रजातियों का प्रदर्शन और स्वाद उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही विशेषज्ञों द्वारा “आम और सेहत” विषय पर स्वास्थ्य वार्ता, मैंगो क्वीन अवार्ड प्रतियोगिता और ड्रीम इम्पैक्ट स्कूल सहित अन्य स्कूलों के बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ इस आयोजन के मुख्य आकर्षण रहेंगी।
RCWS की फाउंडर संयोगिता जी एवं दीपम शर्मा ने बताया कि मैंगो फेस्टिवल आयोजित करने का उद्देश्य स्वस्थ खान-पान की आदतों को बढ़ावा देना और फलों के राजा आम का उत्सव मनाना है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि लोग आम की विविधता और इसके पोषक तत्वों से परिचित हों। आप भी आम के इस उत्सव में पधारकर विभिन्न आमों का स्वाद लें और इस अनूठे आयोजन का हिस्सा बनें।




