विश्व तंबाकू निषेध दिवस: झोटवाड़ा स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम, शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित

जयपुर, 30 मई 2026। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में झोटवाड़ा स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में तंबाकू नियंत्रण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आसरा फाउंडेशन जयपुर और राजस्थान टोबैको फ्री एलायंस (राजतोफा) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और तंबाकू मुक्त समाज का निर्माण करना था।
Iकार्यक्रम में मुख्य वक्ता आसरा फाउंडेशन की सचिव एवं राजतोफा सदस्य मंगला शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए तंबाकू सेवन से होने वाले सामाजिक, आर्थिक नुकसान और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों के प्रति सचेत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रमा सिंह के नेतृत्व में सभी छात्राओं को जीवन में कभी भी तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (नांगल जैसा बोहरा) के प्रधानाचार्य शेर सिंह मनोहर ने भी हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया और विद्यार्थियों को ‘तंबाकू मुक्त राजस्थान’ अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।
केकार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी रजनी एवं प्रतिभा के निर्देशन में एक स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। हेमंत, श्वेता, अनिल और रमेश के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम का समापन “तंबाकू मुक्त युवा – स्वस्थ राजस्थान” के मजबूत संकल्प और विद्यालय परिसर में जागरूकता पोस्टर लगाने के साथ हुआ।




